#Neemuch/#भाजपा ने फूंका कमलनाथ का पुतला, #कांग्रेस ने भी महंगाई के विरोध में मोदी का पुतला फूंका..
रविवार को जिले भर में भाजपा द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला फूंका गया भाजपा का आरोप है कमलनाथ जब केंद्रीय पूर्व उद्योग मंत्री थे की जब कमलनाथ ने चीन जाकर एक ऐसा समझौता किया जिसने भारत के सभी गृह उद्योग को बर्बाद कर दिया, इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी पुतला दहन को लेकर आक्रोश नजर आया,नीमच शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए डीजल और पेट्रोल को लेकर पीएम मोदी का पुतला फूंका नीमच शहर के विजय टॉकीज चौराहे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कैंट पुलिस ने पुतला छीना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फायर ब्रिगेड से पानी का छिड़काव किया गया लेकिन फिर भी कांग्रेसी पुतला दहन करने में सफल हुए शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने बताया कि भाजपा आने वाले उपचुनाव में हताश और निराश हो चुकी है इसलिए वह फिजुली दबाव बनाने के लिए, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन कर रही है जबकि उन्हें देश में चल रही डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए....
ब्यूरो रिपोर्ट नंबर वन न्यूज़ इंडिया