नीमच मंडी मॉडल एक्ट एवं केंद्र सरकार के अध्यादेश के विरोध में कृषि उपज मंडी नीमच के सभी कर्मचारी मंडी बोर्ड संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में गरुवार को सामूहिक हड़ताल पर रहे कृषि मंडी के कर्मचारीयो की हड़ताल को मंडी व्यापारी संघ तुलावटी संघ मंडी हम्माल संघ हाथ ठेला वाहन चालक संघ ने भी समर्थन प्रदान किया । 15 जुलाई को मंडी बोर्ड संयुक्त मोर्चे के संभाग अध्यक्ष विजय सिंह चौहान जिला अध्यक्ष अनिल सिंह परिहार उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान सचिव समीर दास नीमच मंडी कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश सिहल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर नीमच को गुरुवार को हड़ताल के बारे में अवगत कराया साथ ही मंडी कार्यालय में भी मंडी सचिव सतीश पटेल को 16 जुलाई की हड़ताल को लिखित सूचना दी थी संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को नीमच कृषि उपज मंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की एवं मॉडल एक्ट व अध्यादेश के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी उसके पश्चात 4 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार पिंकी साठे को सौंपा गया।
बाईट 01 अनिल सिंह परिहार जिला अध्यक्ष