logo
add image

#Neemuch/#कांग्रेस भवन में गूंजे जय जय सियाराम के नारे राम जन्म भूमि को लेकर हुआ सुंदरकांड का आयोजन

गांधी भवन में गूंजे जय जय सिया राम के नारे राम जन्म भूमि को लेकर हुवा सुंदरकांड पाठ का आयोजन

नीमच जहां कई वर्षों से राम जन्मभूमि के मुद्दे पर कांग्रेस चुप थी वही अयोध्या में जब राम जन्म भूमि पूजन की शुरुआत हुई तो मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री अनिल चौरसिया व शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना के नेतृत्व में श्रीराम के भक्तसंकटमोचक वीर हनुमान का सुंदरकांड पाठ वाचन मंगलवार को प्रातः 11:30 विधि-विधान पूर्वक गांधी भवन पर किया गया। साथ ही प्रदेशवासियों को कोराना संकट से मुक्ति दिलाने एवं प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना भी की गई । सुनदर कांड पाठ के आयोजन के दौरन कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जय जय सियाराम के नारे भी लगाए गए। सोशल डिस्टेंसिंग एवं मुंह पर मास्क लगाकर उपरोक्त आयोजन को जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए संपन्न कराया गया।

बाईट 01 ब्रजेश सक्सेना शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

नीमच से महेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट
मो 8989057406

Top