logo
add image

मंडी कर्मचारियों ने 25 सितम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल के संदर्भ में एसडीएम को सौंपा सूचना पत्र....

नीमच। नीमच कृषि उपज मंडी कर्मचारियों ने अपनी मांगों की सुनिश्चित एवं दिए गए आश्वासन पर कार्यवाही नहीं होने के कारण 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है जिसको लेकर मंडी कर्मचारियों ने एक सूचना पत्र एस डी एम एस एल शाक्य को सौंपा जिसमें बताया गया कि समस्त कृषक,व्यापारी, हम्माल,तूलावटी एवं मंडी के समस्त कर्मचारियों को सूचना पत्र के माध्यम से सूचित किया जता है। कि मंडी के समस्त कर्मचारियों एवं मंडी बोर्ड अमले को वेतन पेंशन की व्यवस्था एवं अन्य मांगों की सुनिश्चित का दिनांक 6 सितंबर को दिए गए आश्वासन पर कार्रवाई नहीं होने के कारण संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड के आवाहन पर प्रदेश की समस्त मंडी कार्यालय में 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु बंद रखी जाकर मंडी के समस्त कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे इस कारण कोई भी किसान आगामी आदेश तक मंडी में नीलामी हेतु अपनी उपज नहीं लाए।

Top