logo
add image

निम्बाहेड़ा/लोकडाउन के चलते श्रीराम गौशाला एवं संस्कार आश्रम सामाजिक संस्थाएं करा रही भोजन।#nimbahera

निम्बाहेड़ा/लोकडाउन के चलते श्रीराम गौशाला एवं संस्कार आश्रम सामाजिक संस्थाएं करा रही भोजन।#nimbahera

निम्बाहेड़ा ( जिला - चित्तौड़गढ़) 
कोरोना महामारी के चलते ओर केंद्र सरकार द्वारा लोक डाउन की पालना के तहत गरीबो ओर जरूरत मंदो को भोजन कराने के तहत नगर की श्रीराम सेवा संस्थान गोशाला एवम संस्कार आश्रम इस कड़ी अग्रणी भूमिका निभा रहा है इसके साथ नगर की अन्य सामाजिक संस्थाए भी इस पुण्य कार्य मे लगी हुई है
इस संस्थान द्वारा 22 मार्च को एक पैकेट से प्रारंभ की गई भोजन व्यवस्था आज 700 से अधिक भोजन पैकेट तैयार कर समाजिक सरोकार की कड़ी में अपनी भूमिका निभा रही है ओर 100 से अधिक लोगों ने गौशाला पर आकर भोजन किया,
 इसी के साथ फोरलेन पर गुजरते हुए मजदूरों एवं सड़कों पर भ्रमण करते भिखारियों को भोजन पैकेट संस्थान कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए अब तक 5000 से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है साथ ही यह व्यवस्था अनवरत जारी रहे ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है
संस्था का उद्देश्य क्षेत्र में कोई भूखा न गुजरे और घरों में कैद कोई भी बीमार वृद्ध अपाहिज दैनिक मजदूरी से पेट भरने वाले कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए।
दानदाताओ के सहयोग से ये कार्य अनवरत जारी रहेगा।

अशोक टेलर की रिपोर्ट

Top