logo
add image

तस्करी की कोशिश नाकाम, पुलिस का ड्रग्स पर प्रहार, 2 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4.40 लाख की खेप जब्त.....

मंदसौर// भानपुरा/ अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भानपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 2 किलो 5 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी.....

थाना प्रभारी आरसी डांगी ने बताया कि मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर भानपुरा-झालावाड़ रोड स्थित भगवानपुरा के पास पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 2 किलो 5 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से लोकेश प्रजापति (निवासी कोटा, राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।

फरार साथी भी पुलिस की गिरफ्त में.....

कार्रवाई के दौरान लोकेश का एक साथी रामरतन किरार मौके से भागने में सफल रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की और तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी रामरतन को उसके गांव भोलू (जिला कोटा) से धर दबोचा! यह पूरी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के विशेष अभियान के तहत एसपी विनोद कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में अंजाम दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों का खुलासा हो सके।

Top