पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल....
मंदसौ जिले के शामगढ़ में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं एसडीओपी (सीतामऊ) दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह दांगी की टीम ने करीब 40 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी से भरा एक पिकअप वाहन जब्त किया है
आरोपी और कार्रवाई...
पुलिस ने घेराबंदी कर अर्जुन नगर कॉलोनी, आगर निवासी 21 वर्षीय आरोपी अरबाज उर्फ अबू पिता शब्बीर पठान को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई भारी मात्रा में खैर की लकड़ी और वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग गरोठ के सुपुर्द कर दिया गया है।
वन विभाग के संरक्षण पर गहराया संदेह.....
इस कार्रवाई ने वन विभाग की मुस्तैदी पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि वन परिक्षेत्र से इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित खैर की लकड़ी का कटना और फिर उसका परिवहन होना, बिना विभाग की उदासीनता या मिलीभगत के संभव नहीं है। पुलिस की इस मुस्तैदी ने जहाँ तस्करों के हौसले पस्त किए हैं, वहीं वन विभाग के तंत्र की पोल भी खोल दी है। विभाग की नाक के नीचे से इतनी बड़ी तस्करी होना मिलीभगत की ओर साफ इशारा कर रही है।