इंदौर के रहने वाले दो नशा तस्कर गिरफ्तार।आरोपियों के पास से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स और 200 ग्राम अफीम जब्त।
मंदसौर// प्रदेश भर में नशामुक्त अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेज सिंह बघेल व मल्हारगढ़ एसडीओपी श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में नारायणगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है।थाना प्रभारी भारत भाबर के नेतृत्व में बूढ़ा चौकी प्रभारी विकास गहलोत की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नारायणगढ़-पिपलिया मंडी रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास बादरी फंटे पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी और 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। आरोपी रहमान (19 वर्ष): पिता अकबर खान, निवासी शाहीबाग कॉलोनी, खजराना (इंदौर)।रेहान उर्फ मुनीर (24 वर्ष): पिता अमजद शाह, निवासी शाहीबाग कॉलोनी, खजराना (इंदौर)।पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे यह खेप कहाँ से लाए थे और किस क्षेत्र में किसे सप्लाई करने वाले थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र के तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।