गांधीसागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब का तस्कर 10 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार.....
मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गांधीसागर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई...
पुलिस अधीक्षक (मंन्दसौर) श्री विनोद कुमार मीना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) श्रीमती हेमलता कुरील एवं एसडीओपी (गरोठ) श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधीसागर निरीक्षक तरुणा भारद्वाज एवं उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।मामले का संक्षिप्त विवरणदिनांक 04 अप्रैल 2026 को थाना गांधीसागर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बोट क्लब के पास घेराबंदी की। संदिग्ध स्थिति में पाए गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक 'विमल गुटखा' के झोले से 10.200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ।आरोपी की पहचानगिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह (24 वर्ष), पिता सुखपाल सिंह मेहरा (सिक्ख), निवासी तलवंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) के रूप में हुई है। जब्त किए गए डोडाचूरा की अनुमानित कीमत लगभग 20,000/- रुपये बताई जा रही है।कानूनी कार्रवाईपुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना गांधीसागर पर अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 8/15 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
मंदसौर पुलिस का संदेश....
.
"मंदसौर पुलिस नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और संकल्पित है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"