logo
add image

8 लाइन अंडरब्रिज पर पुलिस की घेराबंदी, 60 किलो डोडाचूरा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार....

मंदसौर// अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस ने एक सुनियोजित कार्रवाई करते हुए 60 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ पंजाब और हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सकरियाखेड़ी स्थित 8 लाइन अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से 60 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से कुलविंदर सिंह निवासी पटियाला (पंजाब) एवं जोगा सिंह निवासी कैथल (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में की गई।

Top