प्रोत्साहन राशि वसूली आदेश 35 डॉक्टरों से 12 प्रतिशत ब्याज सहित होगी लाखों रुपये की रिकवरी....
मंदसौर, 10 जून। जिला अस्पताल रोगी कल्याण समिति द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार जिला चिकित्सालय में पदस्थ 35 चिकित्सकों से पूर्व में प्राप्त की गई ब्लड बैंक प्रोत्साहन राशि की वसूली की जाएगी। यह वसूली मूल राशि के साथ 12 प्रतिशत ब्याज जोड़कर की जाएगी। सिविल सर्जन सह सचिव, जिला अस्पताल रोगी कल्याण समिति मंदसौर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के पत्रों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। आदेश के अनुसार संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा प्राप्त प्रोत्साहन राशि की ब्याज सहित वसूली कर रोगी कल्याण समिति के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। सूची में सर्वाधिक वसूली राशि डॉ. सौरभ मंडवारिया एवं डॉ. सौरभ शर्मा से की जानी है। डॉ. सौरभ मंडवारिया से 9.66 लाख रुपये तथा डॉ. सौरभ शर्मा से 14.04 लाख रुपये की वसूली प्रस्तावित है।
चिकित्सकों से प्रस्तावित वसूली राशि
क्र. :- चिकित्सक का नाम ,कुल वसूली राशि (रु.)
1 डॉ. सौरभ मंडवारिया:-9,66,560
2 डॉ. सौरभ शर्मा:- 14,04,144
3 डॉ. नमित मिश्रा:- 1,31,040
4 डॉ. रोहित हरगौड़ :-6,048
5 डॉ. बी.एस. कटारे:- 17,472
6डॉ. वैभव जैन:-13,944
7 डॉ. नवीन कुमार मंडलोई :-5,040
8 डॉ. विकास शर्मा :-840
9 डॉ. दिनेश शर्मा :-168
10 डॉ. जगदीश गेहलोत:-504
11 डॉ. घनश्याम पाटीदार :-1,680
12 डॉ. संजय शर्मा :-2,856
13 डॉ. चंद्रशेखर शाक्य :-336
14 डॉ. दीपक अग्रवाल :-1,512
15 डॉ. निशांत शर्मा:-9,576
16 डॉ. विशाल गौरव:- 9,240
17 डॉ. अर्पित पोरवाल:-2,016
18 डॉ. ओ.पी. लबाना:-1,176
19 डॉ. पी.सी. आर्या:-7,056
20डॉ. कपिल शर्मा:-4,368
21डॉ. अरिहंत जैन:-10,416
22 डॉ. कुशलराज पाटीदार:-2,352
23 डॉ. के.सी. दवे :-672
24 डॉ. आर.के. द्विवेदी :- 3,528
25 डॉ. सुनील कुमावत :-7,392
26डॉ. सिद्धार्थ जैन :-504
27 डॉ. पी.के. गुप्ता :-840
28 डॉ. आसिफ खान :-336
29 डॉ. शरिल खन्ना:-1,512
30 डॉ. राकेश कुमार पाटीदार:-1,008
31 डॉ. मुकेश कुमावत :-1,176
32 डॉ. मनीष मिंडा:- 1,680
33 डॉ. अर्जुन जाट:- 336
34 डॉ. हिमांशु परमार :- 672
35 डॉ. अनुपबहादुर जैन:- 1,848
विशेष: आदेश दिनांक 23 मई 2026 के अनुसार निर्धारित राशि संबंधित चिकित्सकों से वसूल कर रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा कराई जाएगी। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर जारी है।