logo
add image

हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गौरव दिवस, गौरवशाली इतिहास व संस्कृति विरासत का हुआ प्रदर्शन...

नीमच// नगर पालिका द्वारा बुधवार को टाउन हॉल में "नीमच गौरव दिवस" समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य शहर के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत को नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत करना था, जिससे शहरवासियों में अपने नगर के प्रति आत्मगौरव और जुड़ाव की भावना को और सुदृढ़ किया जा सके।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार उपस्थित रहे। उनके साथ सीआरपीएफ के आईजी संदीप दत्ता एवं रजनी दत्ता, एडीएम लक्ष्मी गामड़ तथा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा मंच पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने की। उपाध्यक्ष रंजना परमार, छाया जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव और मदन गुर्जर ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों पर नृत्य से हुई, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। सांस्कृतिक समूहों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य और नाटकों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इन प्रस्तुतियों ने नीमच की सांस्कृतिक विविधता और परंपरा को खूबसूरती से दर्शाया।समारोह के दौरान वक्ताओं ने नीमच के विकास में नागरिकों की सहभागिता और सहयोग की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नगर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और आने वाले वर्षों में नीमच एक आदर्श शहर के रूप में उभरेगा।अंत में नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी अतिथियों, कलाकारों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा नगर पालिका टीम और आयोजन से जुड़े सभी विभागों को कार्यक्रम की सफलता हेतु बधाई दी। बड़ी संख्या में एकत्र नागरिकों ने पूरे आयोजन का भरपूर आनंद लिया और इसे यादगार बताया।

Top