पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे नीमच गिनाई 11 वर्षों की मोदी सरकार की उपलब्धियां....
नीमच//पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल गुरुवार को नीमच पहुंचे और स्थानीय टाउन हॉल में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से बताया और कहा कि यह कालखंड सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है।मंत्री पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को मजबूत सीमाएं, आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र, और वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंधुर,ऑपरेशन गंगा, देवी शक्ति और वंदे भारत मिशन जैसे प्रयासों ने भारतीयों को संकट के समय सुरक्षित निकाला। नक्सलवाद पर निर्णायक कार्रवाई और रक्षा निर्यात में 34 गुना वृद्धि को बड़ी उपलब्धियां बताया।आर्थिक मोर्चे पर उन्होंने बताया कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी बना है। UPI ट्रांजेक्शन ₹24 लाख करोड़ तक पहुंच गया है और डिजिटल इंडिया के तहत मोबाइल व इंटरनेट उपयोग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। GeM पोर्टल और DBT से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और 44 लाख करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे हैं। मंत्री ने बताया कि एअसे ऑफ डूइंग बिज़नेस Ease of Doing Business में भारत की रैंक 142 से 63 पर पहुंची है और 1.80 लाख नई कंपनियां रजिस्टर हुई हैं। उन्होंने आयकर में छूट, स्टार्टअप इंडिया, और शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रगति को भी रेखांकित किया। आयुष्मान भारत योजना से 40 करोड़ से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है।मंत्री पटेल ने कहा कि भारत अब चंद्रयान-3 की सफलता और गगनयान जैसे अंतरिक्ष मिशनों में अग्रणी है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, जल-जीवन मिशन, स्वच्छता अभियान और महिला सशक्तिकरण में मिली सफलता को भी गिनाया। अंत में उन्होंने कहा कि मोदी का नया भारत विश्व का विश्वास बन चुका है और विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ नीमच जिले के तीनों विधायक सांसद भाजपा जिला अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य नेता गण मौजूद रहे।