मनासा विधानसभा में विकास की नई सौगात: बालागंज-पानमाता मार्ग का कल होगा भव्य भूमिपूजन....
मनासा। क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में कल, बुधवार 01 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मनासा विधानसभा द्वारा बालागंज से पानमाता तक बनने वाली नवीन सड़क के निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन समारोह आयोजित किया जाएगा।
3.80 कि.मी. लंबी सड़क, ₹376 लाख की लागत....
क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लगभग 3.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण ₹376.06 लाख की लागत से किया जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
सांसद और विधायक की गरिमामयी उपस्थिति.....
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर जी गुप्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनासा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू करेंगे। प्रमुख अतिथियों की सहभागिता इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी व पूर्व सांसद सुभाष जी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमति वंदना जी खंडेलवाल, जिला महामंत्री नरेन्द्र जी मालवीय और दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कैलाश जी पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्रीमति धापुबाई-श्यामलाल वसीटा, जनपद सदस्य कैलाश कारपेंटर और ग्राम पंचायत बालागंज के सरपंच जगदीश ओड़ भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
भाजपा मनासा विधानसभा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कल प्रातः 11:00 बजे स्थान पानमाता पर संपन्न होगा। भारतीय जनता पार्टी ने समस्त क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।