logo
add image

कांग्रेस सेवादल ने फहराया तिरंगा, महापुरुषों के बलिदान को किया याद देश भक्ति के रंग में रंगा सेवादल ध्वजारोहण कर महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि.....

नीमच// जिला कांग्रेस सेवादल नीमच द्वारा राष्ट्रस्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जावद तहसील मुख्यालय स्थित बस स्टैंड परिसर में जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव (ठेकेदार) के नेतृत्व में भव्य झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजन ने लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी तथा स्वर्गीय घनश्यामजी पाटीदार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके पश्चात निर्धारित समय प्रातः 10:30 बजे इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और ध्वज को सलामी दी, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित हो गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ एवं अनिल चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत एवं एकजुट करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम देशभर के जिला मुख्यालयों पर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन मल्लिकार्जुन खड़गे, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, महाराष्ट्र प्रभारी योगेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के निर्देश पर किया जा रहा है।वक्ताओं ने यह भी जानकारी दी कि पूर्व में यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित गांधी भवन में आयोजित होता था, लेकिन संगठन के नए निर्देशानुसार अब इसे तहसील स्तर तक विस्तारित किया जा रहा है। जावद तहसील में यह इस प्रकार का पहला आयोजन रहा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली।इस अवसर पर सेवादल जिला संगठन मंत्री जावेद दुर्रानी, शिव हरे,भुवान सिंह राजपूत, बृजेश सक्सेना,शंभू दान, मदन सिंह धानका, संजय जोशी,सतीश नागला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिसोदिया,जिला प्रवक्ता पंकज ऐरन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी ने किया, जबकि अंत में ओम प्रकाश राव ने आभार व्यक्त किया।यह आयोजन न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बना, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करता नजर आया।

Top