पुलिस विभाग में एक शानदार सफल पारी का सममान,35 वर्षों का गौरवमयी सफर,कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल, बेदाग सेवा और राष्ट्रीय सम्मान के साथ सेवानिवृत होकर विदा हुए प्रधान आरक्षक.....
नीमच। पुलिस विभाग में साढ़े तीन दशक की लंबी और अनुशासित पारी खेलने के बाद, नीमच जिले के ग्राम परदा निवासी प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह राठौर आज 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 62 वर्षीय राठौर वर्तमान में कुकड़ेश्वर थाने में पदस्थ थे। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा और शुचिता की एक अनूठी मिसाल कायम की है।
महत्वपूर्ण थानों और कार्यालयों में दी सेवाएं...
लगभग 35 वर्षों तक वर्दी की गरिमा बनाए रखने वाले वीरेंद्र सिंह राठौर ने अपने करियर के दौरान भनपुरा, गरोठ, नीमच कैंट, सरवानिया महाराज चौकी और मनासा एसडीओपी कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं। उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता उनका शांत और संतुलित व्यवहार रहा, जिसके चलते उन्होंने हर पदस्थापना स्थल पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई।
सम्मानों से नवाजे गए....
कार्य के प्रति अटूट समर्पण के कारण विभाग द्वारा उन्हें 'अतिउत्कृष्ट सेवा पदक' और 'DGCR' जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा गया। उनकी कार्यकुशलता और ईमानदारी को विभाग में हमेशा सराहा गया।बिना किसी दाग के शानदार विदाईवीरेंद्र सिंह राठौर के कार्यकाल की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि 35 वर्षों की लंबी अवधि में उनके विरुद्ध न तो कभी कोई विभागीय शिकायत दर्ज हुई और न ही उन्हें किसी प्रकार की शासकीय सजा का सामना करना पड़ा। एक पुलिसकर्मी के रूप में बिना किसी विवाद या दाग के सेवानिवृत्त होना उनके अनुशासित चरित्र और ईमानदारी का प्रमाण है। आज वे अपनी बेदाग छवि और कर्तव्यपरायणता के साथ पुलिस विभाग से ससम्मान विदा ले रहे हैं।