logo
add image

लापरवाही ने ली मजदूर की जान, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप, परिजनों की मुआवजे की मांग....

नीमच// जिले के नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपलिया नाथावत में बुधवार सुबह 10 बजे के लगभग दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों ने ठेकेदार सहित संबंधित लोगों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भोलियावास निवासी नरेंद्र पिता लालूराम माली उम्र लगभग 35 वर्ष ठेकेदार लोकेश धाकड़ के अधीन मजदूरी करता था। वर्तमान में वह ग्राम पिपलिया नाथावत में नारायण सिंह के मकान निर्माण कार्य में लगा हुआ था। बुधवार सुबह रेत से भरे डंपर को खाली करने के दौरान यह हादसा हुआ।ग्राम बरखेड़ा के उपसरपंच अशोक माली ने बताया कि निर्माण स्थल के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे थे,बावजूद इसके ठेकेदार द्वारा सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। बताया गया कि मजदूर नरेंद्र को डंपर पर चढ़ाकर रेत खाली करने के लिए कहा गया।इसी दौरान डंपर चालक ने बिना ऊपर की स्थिति देखे वाहन को आगे-पीछे किया,जिससे डंपर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गया और नरेंद्र करंट की चपेट में आ गया।हादसे में गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को तत्काल अस्पताल नीमच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।परिजनों का आरोप है कि यह हादसा ठेकेदार और डंपर चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में रेत परिवहन पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से रेत लाई जा रही है।आशंका जताई जा रही है कि संबंधित डंपर के पास वैध रॉयल्टी भी नहीं होगी।मृतक नरेंद्र माली अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। परिजनों ने ठेकेदार,मकान मालिक और डंपर मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।फिलहाल नीमच सिटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सोपा गया है।

Top