logo
add image

अज्ञात कारणों के चलते जहरीली वस्तु के सेवन से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा,पुलिस जुटी जाँच में....

नीमच// नीमच सिटी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में रविवार सुबह एक 42 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में अचानक तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी, वहीं जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक द्वारा जहरीली वस्तु के सेवन की आशंका जताई गई है। फिलहाल मामले में कारण अज्ञात बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह शक्तावत पिता शंभू सिंह शक्तावत उम्र 42 वर्ष निवासी इंदिरा नगर, नीमच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वे घर पर अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे पीहर गए हुए थे।रविवार सुबह करीब 8 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उनके भतीजे अभिषेक को सूचना दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई।जिला अस्पताल से मिली जानकारी में प्राथमिक जांच में जहरीली वस्तु के सेवन की बात सामने आई है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। दोपहर में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Top