logo
add image

नीमच पुलिस का IPL सट्टे के खिलाफ अभियान में 2 आरोपी गिरफ्तार, वेन्यू कार और मोबाइल जब्त.....

नीमच। आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वालों के खिलाफ नीमच पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में नीमच कैण्ट पुलिस और साइबर सेल की टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाकर मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कार में घूमकर चल रहा था सट्टे का खेल.....

पुलिस को 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी मोहम्मद सलीम (निवासी मूलचंद मार्ग) और फरीद अंसारी (निवासी बघाना) अपनी वेन्यू कार (MP 44 CB 2129) में घूम-घूमकर मोबाइल के जरिए सट्टे का हिसाब-किताब लिख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्कूल ग्राउंड क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी और दोनों को दबोच लिया। लाखों का हिसाब और कार बरामद गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वेन्यू कार व 3 मोबाइल फोन, 2400 रुपये नगद लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब जप्त किया..!

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ के मैच पर लग रहा था दांव....

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रहे टी-20 मैच पर लोगों को भाव बताकर सट्टा लिख रहे थे। यह अवैध कारोबार मोबाइल के माध्यम से संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। पुलिस अब इनके फरार साथियों की तलाश कर रही है।

इनकी रही मुख्य भूमिका....

इस सफल कार्रवाई में कैण्ट थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा, साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे, उप निरीक्षक अखिलेश घोंगड़े और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। नीमच कैण्ट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम की धारा 4-क के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Top