logo
add image

आधार कार्ड की समस्याओं का होगा ‘वन स्टॉप’ समाधान, 25 अप्रैल को डाक विभाग लगाएगा विशेष शिविर......

नीमच। आधार कार्ड की बढ़ती अनिवार्यताओं और आमजन की सुविधा को देखते हुए डाक विभाग नीमच में एक बड़ी पहल करने जा रहा है। आगामी 25 अप्रैल 2026 को जिले के प्रमुख डाकघरों में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस अभियान में नए आधार कार्ड बनवाने से लेकर सुधार तक के सभी काम एक ही छत के नीचे होंगे।

इन केंद्रों पर मिलेगी सुविधा....

प्रधान डाकघर के सहायक अधीक्षक दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि यह शिविर मुख्य रूप से नीमच प्रधान डाकघर और बघाना डाकघर में आयोजित होगा। इसके अलावा मल्हारगढ़, जावद और खोर के डाकघरों में भी आधार सेवाएं दी जाएंगी।


टोकन सिस्टम से मिलेगी राहत....

शिविर में भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए विभाग ने विशेष तैयारी की है। 23 और 24 अप्रैल को टोकन वितरित किए जा रहे हैं, जिस पर समय भी अंकित होगा। इससे आवेदकों को लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

लक्ष्य और अपील...

नीमच प्रधान डाकघर में 100 और अन्य केंद्रों (बघाना, जावद, खोर, मल्हारगढ़) पर 50-50 लोगों के आधार कार्य का लक्ष्य रखा गया है। अच्छा जनप्रतिसाद मिलने पर इस संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। सहायक अधीक्षक गुप्ता ने नीमचवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने आधार से जुड़े लंबित कार्यों को समय पर पूरा करें।

Top