एक दिवसीय पत्रकार प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह संपन्न.....पत्रकार कमियों के साथ अच्छाइयां भी लिखे तो राष्ट्रीय शिखर पर पहुंच सकता है :-अनिरुद्ध माधव मारू...
नीमच // पत्रकार सकारात्मक सही दिशा में यदि पत्रकारिता करें तो समाज विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है।पत्रकार यदि समाज में व्याप्त बुराइयों और कमियों के अलावा समाज की अच्छाइयों को भी उजागर करे तो वह पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के शिखर पर पहुंच सकता है। प्रशिक्षण कार्यशाला में पत्रकारों ने ऐआई की नई नई तकनीक को सीखा है। पत्रकार को प्रतिदिन जीवन में नई-नई तकनीक सीखना है। सीखने की प्रक्रिया जीवंत पर्यंत चलना चलते रहना चाहिए क्योंकि आधुनिक युग में पत्रकारिता कठिन व्यवसाय बनता जा रहा है। जब हम राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को गंभीरता से सुनते हैं तो हमें अच्छाई और बुराई दोनों का गुण सामने मिलता है दोनों पक्षों को संतुलन देखने को मिलता है। यह बात मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कही ।वे प्रेस क्लब मनासा द्वारा स्थानीय अटल बिहारी वाजपेई सभागार मनासा में आयोजित एक दिवसीय पत्रकार कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार का नैतिक कर्तव्य है कि वह अच्छाई के साथ बुराई को भी प्रमुखता से उजागर करें नहीं तो मध्य प्रदेश भी बंगाल बन जाएगा। भले आदमी को प्रताड़ित करेंगे तो वह उस क्षेत्र से बाहर हो जाएगा। पत्रकार लक्ष्य निर्धारित कर ले तो समाज की बुराई को सुधार करवा सकता है। पत्रकारों का समाज के प्रति नैतिक कर्तव्य होता है कि वह समाज को सही दिशा की ओर आगे बढ़े और गलत दिशा में जाने वाले अपराध को रोके। पत्रकार अनुशासन का पालन करें और राजनीतिक दलगत दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पत्रकारिता करें पत्रकार यदि अच्छा प्रयास करते हैं तो समाज उन्हें स्वीकार करता है पत्रकारिता में राजनीति नहीं होना चाहिए। पत्रकार को सर्वमान्य समाज हित के लिए बात करना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार आशीष जोशी ने कहा कि पहले टीवी चैनल के लिए 100 करोड रुपए लगते थे।ऐ आई आने के बाद वह काम बहुत कम राशि में हो जाता है ऐआई का उपयोग कर पत्रकार घंटे का काम मिनट में कर सकते हैं। टीवी चैनल में बहुत से पत्रकार आज भी काम के आधार पर वेतन एजेंट या प्रतिनिधि बनकर कार्य कर रहे हैं। भारत गांव में रहता है भारत देश का हृदय गांव में बसता है दिल्ली की पत्रकारिता केंद्र बिंदु हो सकती है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की पत्रकारिता से निकले हुए विषय राष्ट्रीय स्तर पर परिवर्तन ला सकते हैं अंतिम पंक्ति में बेठे हितग्राही को सरकारी योजना का सही लाभ मिलना चाहिए इसके लिए पत्रकार को सदा इन निर्धन और असहाय गरीबों की आवाज उठाना चाहिए। मध्य प्रदेश में एक समय नई दुनिया का विधानसभा विधायक का आरक्षण होता था आज समय बदल गया है मध्य प्रदेश के नई दुनिया ने राहुल बारपुते ,प्रभाष जोशी जैसे राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार दिए हैं जो हमारे लिए गौरव की बात है। सरकार की खबर चुनाव को परिवर्तन करने की शक्ति रखती है। इसलिए पत्रकार को निष्पक्ष निर्भीक होकर सत्य प्रमाणित खबर लिखना चाहिए तभी उसकी खबर का प्रभाव हो सकता है। छोटे गांव क्षेत्र का ग्रामीण पत्रकार कृषि को विषय बनाकर उसका विशेषज्ञ बने तो प्रशासनिक अधिकारी भी उसे सम्मान दे सकते हैं। संसार में चार वेदों के अलावा कोई भी सत्य प्रमाणिक जानकारी नहीं है। जबलपुर में जिला समन्वयक के पद पर कार्यरत अभिलाष चौबे ने एआई की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि ए आई तकनीक से भाषा का परिवर्तन कर सकते हैं। शिक्षा में भी छात्रों को सहायता मिलती है ।डॉक्टर भी रोग का सही अनुसंधान कर अच्छा उपचार कर सकते हैं। कृषि में भी अनुसंधान कर मौसम की जानकारी ले सकते हैं। हर तकनीक के पहलू पर आई लाभदायक भी है और खतरनाक भी है फेक वीडियो की वास्तविकता भी ए आई से सामने आ सकती है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सोनी ने कहा कि पत्रकारिता आसान नहीं है भारत की आजादी में भी पत्रकारों ने आहुतियां दी थी लेकिन वह गलत के आगे कभी झुके नहीं, गणेश शंकर विद्यार्थी शहीद हो गए लेकिन सत्य पर चलते रहे पत्रकार समाज का आईना होता है। समाज उस पर भरोसा करता है। पत्रकारिता कठिन राह है। पत्रकार टीआरपी बढ़ाने के लिए झूठ का सहारा नहीं ले, सत्य की राह पर चले सत्ता किसी की भी हो सवाल पूछने का अनुशासन होना चाहिए भाषा की मर्यादा अच्छे पत्रकार की पहचान होती है । मनासा नगर पालिका अध्यक्ष सीमा तिवारी ने कहा कि राजनीति में प्रतिदिन नया सीखने को मिलता है। राजनेता और पत्रकार दोनों ही नया सीखते हैं। पत्रकारों से प्रशासन और राजनेता दोनों को सही दिशा और आत्मसंबल भी मिलता है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी ने कहा कि राजनीति और पत्रकारिता दोनों का कार्य परिवर्तन और सुधार का होना चाहिए व्यवस्था को ठीक करने का नैतिक कर्तव्य दोनों का ही होता है ईमानदारी से लक्ष्य निर्धारित हो तो वह कार्य विकास कार्य पूरा हो सकता है। नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर ने कहा कि ऐ आई समय की मांग है पत्रकारिता में इसका बहुत महत्वपूर्ण है स्थान है ए आई तकनीक के बाद क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे।
कार्यक्रम में प्रोफेसर जे एस जी दुबे मंदसौर,टी के झाला मंदसौर, डॉ आशीष जोशी भोपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा जागीरदार भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय ने भी विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए 20 से अधिक समाजसेवियों का सम्मान किया गया जिसमें रक्तदान के लिए राकेश खींची, पर्यावरण मित्र संस्था के लिए अनूप शर्मा, संजय व्यास , शिव व्यास सूरज राठौड़ शिवनारायण नागदा रामेश्वर नागदा आशीष बंग पवन राव शिंदे
एवं विधवा पेंशन के लिए श्री पटवा को प्रमाण पत्र शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यशाला में से सहभागी बनने वाले सभी पत्रकारों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्षता मनासा प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामधन विजय वर्गीय ने की। कार्यक्रम में नीमच जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्याम गुर्जर ,उपाध्यक्ष ललित सिंह चुंडावत बना, सचिव मुकेश शर्मा, सलाहकार भारत सोलंकी, कार्यकारिणी सदस्य राजू नागदा, अर्जुन सिंह जायसवाल पवन राव शिंदे सहित प्रतिनिधि मंडल ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का संचालन यशवंत राठौर ने किया तथा आभार सचिव भरत कनेरिया ने व्यक्त किया।