logo
add image

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और विचारधारा का मंत्र.....


नीमच//भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन शनिवार को होटल देव रेजिडेंसी में सात महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यपद्धति, वैचारिक अधिष्ठान एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा ध्वज वंदन से हुई। इसके बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया। उद्घाटन सत्र में भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। वर्ग गीत कार्यालय मंत्री विनोद नागदा ने तथा वंदे मातरम् का गायन श्रीमती हेमलता धाकड़ ने किया।प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक दिलीप सिंह परिहार,विधायक ओमप्रकाश सकलेचा,विधायक अनिरुद्ध माधव मारु,जिला प्रशिक्षण प्रभारी हरिराम शाह,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, वर्ग प्रभारी नरेंद्र मालवीय एवं सह प्रभारी राकेश “पप्पू” जैन सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। संचालन राकेश “पप्पू” जैन ने किया।जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को सतत प्रशिक्षण और संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया। प्रथम सत्र में सांसद सुधीर गुप्ता ने संगठन की मजबूती, देश के समक्ष चुनौतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास एवं जनसंपर्क की भूमिका पर अपने विचार रखे।तृतीय सत्र में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने भाजपा की विचारधारा पर मार्गदर्शन दिया। चतुर्थ सत्र में विजय अटवाल ने कार्य विस्तार योजना पर चर्चा की। पंचम सत्र में मदनलाल राठौर ने एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंच निष्ठाओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। छठे सत्र में विधायक आशीष शर्मा ने बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी सोशल मीडिया की भूमिका पर जानकारी दी। अंतिम सत्र में प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से संगठनात्मक कार्यशैली एवं व्यावहारिकता पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।रात्रि में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण स्थल पर ही कार्यकर्ताओं के भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई।आज रविवार को पांच सत्रों के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन होगा।

Top