भाजपा जिला नीमच का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 12 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन.....
नीमच//भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को होटल देव रेजिडेंसी में राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान दो दिनों में कुल 12 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यपद्धति, सरकार की योजनाओं, सोशल मीडिया एवं आधुनिक तकनीक जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की शुरुआत योग, व्यायाम एवं प्रार्थना से हुई। प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र भटनागर एवं पंकज पोरवाल ने कार्यकर्ताओं को योग एवं व्यायाम कराया। इसके बाद आठवें सत्र में प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं मंदसौर जिला प्रभारी दिलीप सखलेचा ने संगठन की कार्यपद्धति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रशिक्षण प्रभारी हरिराम शाह ने की।नवम सत्र में पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं दसवें सत्र में राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर ने गरीब कल्याण योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर प्रशिक्षण दिया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित ने की।ग्यारहवें सत्र में शाजापुर विधायक अरुण भीमावत ने पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। अंतिम एवं बारहवें सत्र में प्रदेश सहसंयोजक आईटी सोमेश पालीवाल ने सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन, नई तकनीक एआई, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण विषय पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।समापन सत्र में जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, हरिराम शाह, हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, अवंतिका जाट, नरेंद्र मालवीय, अशोक विक्रम सोनी, धनसिंह कैथवास एवं राकेश पप्पू जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में दोनों दिन अपेक्षित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश पप्पू जैन ने किया। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।