ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग का पर्दा फाश,तीन आरोपी गिरफ्तार.....
नीमच// जिले की जीरन पुलिस को अपराधों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया 38 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल जब्त किया है। जब्त मशरुका की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी जीरन उमेश यादव की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को फरियादी ने थाना जीरन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 मई की रात करीब 8 बजे ग्राम पालसोड़ा स्थित उसके खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात बदमाश ऑयल चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना जीरन में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रामनिवास पिता तेजपाल बंजारा निवासी देवीपुरा थाना जीरन, भरत पिता अमरसिंह बावरी निवासी ग्राम पालसोड़ा थाना जीरन तथा नागेश्वर उर्फ कान्हा पिता श्यामलाल बावरी निवासी ग्राम पालसोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नीली टंकी में भरा 38 लीटर चोरी किया गया ट्रांसफार्मर ऑयल बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश यादव एवं पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।