logo
add image

27 मई को खुले रहेंगे कार्यालय, ईद-उल-जुहा का अवकाश अब 28 मई को....सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की संशोधित अधिसूचना, 28 मई गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश.....

नीमच// मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ईद-उल-जुहा के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है। अब पूर्व में घोषित 27 मई 2026 के अवकाश को निरस्त करते हुए 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। जारी संशोधित अधिसूचना क्रमांक एफ 03-01/2025/1/4 दिनांक 25 मई 2026 के अनुसार नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत 28 मई को ईद-उल-जुहा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 27 मई 2026, बुधवार को सभी शासकीय कार्यालय पूर्व निर्धारित समयानुसार खुले रहेंगे और नियमित कार्य होगा। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग की 29 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना में 27 मई को अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब संशोधित कर दिया गया है। यह संशोधित आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अवर सचिव श्री सचिन्द्र राव द्वारा जारी किया गया है। शासन ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालय प्रमुखों एवं बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित अवकाश आदेश के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा आमजन को इसकी जानकारी व्यापक रूप से उपलब्ध कराई जाए।

Top