logo
add image

किसानों के बीच चौपालों पर होगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम, भाजपा-किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक संपन्न.....

नीमच//भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तपोभूमि में 31 मई रविवार को किसानों के साथ आयोजित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला इकाई एवं किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को जिलेभर के प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से आयोजित करने की रणनीति बनाई गई।बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी गणपत आंजना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, मन की बात जिला प्रभारी आदित्य मालू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा मोदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। स्वागत उद्बोधन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा ने दिया। इस दौरान वक्ताओं ने 31 मई को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।मन की बात जिला प्रभारी आदित्य मालू ने कहा कि जिले के सभी बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम सुनने की विशेष व्यवस्था की जाए और नीमच जिले को प्रदेश में अग्रणी बनाया जाए। प्रशिक्षण प्रभारी गणपत आंजना ने संगठन एप के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी एवं फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के बीच चौपाल, गौशाला, पॉली हाउस एवं खेतों पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर ने कार्यक्रम में नवाचार करने पर जोर देते हुए सब्जी मंडियों और गांव की मेड़ों पर भी किसानों के बीच आयोजन करने का सुझाव दिया। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास ने की। संचालन गोपाल शर्मा ने किया।

Top