logo
add image

सल्फास खाने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम; कारणों की जांच में जुटी पुलिस.....

नीमच// जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम दलपतपुरा में एक 15 वर्षीय किशोर की सल्फास सेवन के बाद उपचार के दौरान मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर फैल गई। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दलपतपुरा निवासी सूरज पिता भेरूलाल भील (15) ने मंगलवार रात अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। देर रात करीब 2 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने स्थिति गंभीर होते देख तत्काल उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और बुधवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया! पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किशोर ने सल्फास का सेवन किन परिस्थितियों में किया। जीरन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस परिजनों तथा अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Top