पैतृक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भतीजों ने चाचा का हिस्सा भी किया हड़पने का प्रयास,बिना सहमति बिक गई पैतृक भूमि! महिला ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार.......
नीमच// सीतामऊ तहसील के ग्राम बसोई निवासी ललिता कुंवर ने अपनी पैतृक भूमि को बिना जानकारी और सहमति के बेचकर रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर नीमच को शिकायत सौंपकर मामले की जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की है।.कलेक्टर को दिए गए आवेदन में ललिता कुंवर ने बताया कि मनासा तहसील के ग्राम महागढ़ स्थित पैतृक कृषि भूमि में उनका भी वैधानिक अधिकार है। उनके माता-पिता के निधन के बाद उक्त संपत्ति में उनका हिस्सा बनता है, लेकिन उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी छोटी बहन बेबी कुंवर के पति मनोहर सिंह देवड़ा द्वारा कथित रूप से उनकी जानकारी और सहमति के बिना भूमि का विक्रय कर किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करा दी गई।शिकायतकर्ता का कहना है कि भूमि विक्रय की पूरी प्रक्रिया से उन्हें अनभिज्ञ रखा गया। न तो उन्हें किसी प्रकार की सूचना दी गई और न ही संपत्ति के हस्तांतरण के लिए उनकी सहमति प्राप्त की गई। उनका आरोप है कि पैतृक संपत्ति में अधिकार होने के बावजूद उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज किया गया, जिससे उनके वैधानिक अधिकार प्रभावित हुए हैं।ललिता कुंवर ने आवेदन में उल्लेख किया है कि जब उन्हें भूमि विक्रय और रजिस्ट्री की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल प्रशासन से संपर्क कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने अनुरोध किया कि भूमि विक्रय की पूरी प्रक्रिया की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि रजिस्ट्री किन परिस्थितियों में और किस आधार पर संपन्न हुई।उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि पैतृक संपत्ति में उनके अधिकार को सुरक्षित किया जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।